भारत की पहली पहली फिल्म | bharat ki pahli film

0

आज के हमारे इस लेख मे हम जानेंगे की bharat ki pahli film? के बारे मे। भारत देश में दो चीजों के लिए लोग हमेशा उत्साहित दिखते हैं एक है फिल्में और दूसरा क्रिकेट। वही फिल्मों की बात करें तो भारत की पहली फिल्म कौन सी है ये प्रश्न सभी के मन मे आया होगा। तो बता दे भारत की प्रथम फिल्म राजा हरिश्चंद्र है।

भारत की पहली पहली फिल्म | bharat ki pahli film

बात करें फिल्मों की तो हर रोज कोई ना कोई नई फिल्म दर्शकों के मनोरंजन हेतु बड़े पर्दे पर आ ही जाती है। पर प्रश्न यह है कि भारत देश की सबसे पहली फिल्म कौन सी है तो दोस्तों आज हम हमारे इस लेख में जानेंगे कि भारत की पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र है। और इस फिल्म से संबंधित सारी जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

भारत देश की पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र है। यह फिल्म वर्ष 1913 में बनाई गई थी। इस फिल्म का निर्माण दादा साहेब फाल्के ने किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजा हरिश्चंद्र एक मूक फिल्म है। राजा हरिश्चंद्र यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म है। क्योंकि उस वक्त फिल्म निर्माण के लिए आधुनिक उपकरण नही हुआ करते थे। इसीलिए भी इसे भारत की प्रथम मूक फिल्म कहा जाता है।

बता दे दादा साहेब फालके का जन्म 30 अप्रेल 1870 को हुआ था। अपने पुरे जीवनकाल मे दादा साहेब फालके ने कुल 95 फिचर फिल्म साथ ही 27 शॉर्ट फिल्म बनाई है। आपकी जानकारी के लिये बता दे की, दादा साहेब फालके निर्माता, निर्देशक, और पटकथा लेखक तिनो कला का ज्ञान रखते थे। दादा साहेब फालके को भारतीय फिल्म के जनक भी कहा जाता है। 

राजा हरिश्चंद्र भारत की प्रथम फिल्म है। और इस फिल्म के निर्माण मे काफी दिक्कते रही थी। इसका कारण यह है की उस दौरान फिल्म निर्माण के लिये लगने वाले उपकरण विदेश से बुलाये जाते थे। राजा हरिश्चंद्र फिल्म के निर्माण मे करीबन 7 महिनो का समय लगा था। और यह फिल्म 40 मिनिट अवधि की बनाई गयी थी।

इस फिल्म मे राजा हरिश्चंद्र की भूमिका - डी डी डाबके, तारामती की भूमिका - पी जी साने, रोहितास की भूमिका - भालचंद्र फालके, और विश्वामित्र की भूमिका - जी व्ही साने ने निभायी थी। बता दे फिल्म मे मुख्य जोर राजा हरिश्चंद्र के जीवन पर दिया गया था। राजा हरिश्चंद्र का किरदार पवित्र रामायण से लिया गया था। बता दे फिल्मो मे उत्कृष्ट योगदान के लिये भारत सरकार द्वारा वर्ष 1969 मे 'दादा साहेब फालके पुरस्कार' की घोषणा की थी। जो की भारतीय फिल्मो का सर्वोच्च पुरस्कार है। 

Also Read - सबसे सस्ता स्मार्ट फोन कौन स है | sabse sasta mobile

निष्कर्ष

साथीयो आज हमने इस लेख मे bharat ki pahli film? के बारे देखा। इसके साथ ही फिल्म से जुडी सारी जानकारी जैसे फिल्म का निर्माण कैसे हुआ? क्या दिक्कते आयी? कौन से कलाकार थे? उम्मीद करते है आज का हमारा ये लेख आपको पसंद आया हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top